समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी अभिषेक रंजन.
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक -11-05-2026
मधेपुरा। जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आज जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार, मधेपुरा में “1 Year Priorities Review-cum-Follow up-cum-Coordination” बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं सरकार की प्राथमिकता वाली कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में आपसी समन्वय एवं नियमित अनुश्रवण से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। बैठक में लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा आमजन से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी संचालन पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं अपने-अपने विभागों की प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किए।

